logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दरियापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश, बिजली के खंभे, तार समेत दो घरों को नुकसान


अमरावती: मृग नक्षत्र के पहले दिन शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ और शाम 5.30 बजे अमरावती शहर और उसके आसपास इलाकों के साथ ही दर्यापुर में तूफानी हवाएं चलीं. इस आंधी तूफान में दरियापुर में पेड़ गिरने से दो घरों की दीवारें ढह गईं. भातकुली तहसील के असारा गांव में कई घरों पर लगे टिन उड़ गए. 

दरियापुर में आंधी तूफान के साथ 15 मिनट तक प्री-मानसून बारिश हुई. तूफान के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने से महावितरण को भारी नुकसान हुआ है. बाभली मोहल्ले में पुराना बरगद का पेड़ गिरने से एक दुपहिया को नुकसान और दो घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत यह रही कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था.

रिहायशी इलाके में कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव की तस्वीरें सामने आईं. दरियापुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही. वहीं महावितरण की ओर से मरम्मत का काम शुरू है.