logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दरियापुर तहसील में पिछले 12 घंटे से हो रही भारी बारिश, पानी में डूबी फसलें, किसान कर रहे मुआवजे की मांग


अमरावती: अमरावती जिले की दरियापुर तहसील में पिछले 12 घंटे से भारी बारिश हो रही है. इस मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में कई खेत पानी में पूरी तरह डूब गए हैं. 

इस भारी बारिश से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के चलते कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया है. दो महीने से हो रही इस बारिश के कारण कपास, सोयाबीन और अरहर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

किसानों ने कपास की फसल को तोड़ना शुरू कर दिया है. किसान मांग कर रहे हैं कि सरकार को तुरंत पंचनामा कर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये आर्थिक मुआवजा देना चाहिए.