logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: जिले की 10 तहसीलों में भारी बारिश, कई इलाकों में बढ़ा जलस्तर


अमरावती: जून से सितंबर तक मानसून के 90 दिन पूरे हो चुके हैं। यानी 75 फीसदी बारिश का मौसम अब खत्म हो चुका है। फिलहाल जिले में वर्षा औसत से कम हुई है। हालाँकि अमरावती की दस तहसीलों में औसत वर्षा पार हो गई है, लेकिन चार तहसीलों में अभी भी वर्षा की कमी है।

अब दोबारा बारिश शुरू यह कमी पूरी होने की संभावना है। महावेध के अनुसार, जिले में 1 जून से 31 अगस्त की अवधि में वास्तव में 670.9 मिमी बारिश हुई है, जो 94.7 प्रतिशत है, जबकि औसत वर्षा 708.5 मिमी होने की उम्मीद थी। पिछले साल इसी तारीख को 428.4 मिमी बारिश हुई थी और यह 60.5 प्रतिशत थी।

इसकी तुलना में इस वर्ष संतोषजनक वर्षा हुई है। दो माह से लगातार हो रही हल्की से मध्यम बारिश से भूजल स्तर भी बढ़ गया है। मिट्टी में नमी रबी सीजन के लिए राहत लेकर आई है।

वर्तमान में, धारणी में 84.4 प्रतिशत, अमरावती में 84.2, भातकुली में 83.7 और अचलपुर में औसत वर्षा केवल 89 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा बाकी 10 तहसीलों में औसत से ज्यादा बारिश होने से राहत मिली है।