logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती शहर में भारी बारिश, पानी घुसने से छोटे दुकानदारों को हुआ नुकसान


अमरावती: अमरावती शहर में कल दोपहर करीब 4 बजे भारी बारिश हुई. अचानक हुई इस बारिश से आम नागरिकों को तो काफी परेशानी हुई, लेकिन नवरात्रि उत्सव के दौरान बारिश होने से छोटे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ.

अमरावती शहर में आज सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम 4 बजे के बाद बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई और धीरे-धीरे बारिश ने अपनी गति बढ़ा दी और मूसलाधार हो गई.

भारतीय मौसम विभाग ने घोषणा की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार गोवा और भारतीय उपमहाद्वीप को भी अलविदा कह दिया है. 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र से मानसून लौटा. 

आज अमरावती में डेढ़ घंटे तक भारी बारिश हुई, इस बारिश से वातावरण में ओस पैदा हो गई है, लेकिन इस अचानक बारिश से खेती को नुकसान हुआ है.

फिलहाल किसान सोयाबीन की कटाई की तैयारी कर रहे हैं. कई किसानों ने सोयाबीन की कटाई शुरू कर दी है, कई के खेतों में सोयाबीन में जंग लग गया है, उन सभी किसानों पर इस बारिश का असर पड़ा है.