logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

अमरावती में झमाझम बारिश, सड़कें पानी से लबालब, 10 जुलाई तक येलो अलर्ट


अमरावती: अमरावती में रविवार शाम हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर पानी - पानी हो गया। कुछ देर हुई जोरदार बारिश से इलाके में पानी भर गए थे जिससे नागरिकों को काफी परेशानी हुई।

अमरावती सहित विदर्भ में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस बीच अमरावती में में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और  शाम में जोरदार बारिश हुई। अमरावती शहर सहित जिले के परतवाड़ा, बडनेरा, मोर्शी तहसील में भी भारी बारिश हुई।

वैसे अमरावती जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन रविवार शाम तो कुछ ऐसी बारिश हुई मानो बारिश अपना पिछले पूरा बैकलॉग मच घंटे में पूरा करना चाह रही। इस जोरदार बारिश से सभी जगह पानी - पानी हो गया। शहर में तो कई इलाके में पानी भर गया, जिससे नागरिकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। भारी बारिश के कारण नाले में पानी का तेज बहाव होने से निचले इलाके में लोगों के घर और कई जगह तो दुकान में भी पानी भर गया।  

देखें वीडियो: