logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जिले में हुई झमाझम बारिश, तीन तहसीलों में ओलावृष्टि, गेहूं, प्याज, संतरे की फसलों को नुकसान


अमरावती: जिले की कुछ तहसीलों में सोमवार रात और मंगलवार सुबह तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इस बेमौसम बारिश में गेहूं, प्याज और संतरे की फसल को काफी नुकसान हुआ है. वरूड और चांदुर में मंगलवार सुबह छह बजे ओलावृष्टि और तूफानी बारिश हुई, जबकि अमरावती शहर सहित जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे तूफानी बारिश हुई. 

चांदूर बाजार में मंगलवार सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. पिंपरी, थुगांव, कोडोरी काजली, करजगांव, कुरहा, कारंजा, लखनवाड़ी, सरफापुर, खेलसाखाराम, खेल चौधरी, पंढरी, कल्होडी, साईखेड़ा, रतनपुर, जसापुर, देउरवाड़ा में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस बारिश से प्याज, गेहूं, सब्जियां, केला, गवारानी आम और संतरा अंबिया बहारा को भारी नुकसान हुआ है।तहसीलदार गीतांजलि गार्ड ने बताया कि ओलावृष्टि के संबंध में तलहट सहित कृषि सहायकों व कोतवालों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। 

शाम को फिर हुई बारिश  

सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह फिर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। अचलपुर, चांदुर बाजार, अमरावती ग्रामीण, भातुक्ली, अमरावती शहर और अन्य तहसीलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई।