logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जिले के तीन मंडलों में अतिवृष्टि, तीन तहसीलों में मूसलाधार बारिश


अमरावती: पिछले 24 घंटों में जिले के तीन राजस्व मंडलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा धारणी, अमरावती और चांदुर रेलवे में भारी बारिश दर्ज की गई है. इस बारिश से देर से बुआई करने वालों को राहत मिली है. ऐसे में पहले चरण में बोई गई फसलों को पुनर्जीवन मिल गया है.

धारणी तहसील में, धारणी राजस्व मंडल में 85.8 मिमी, साद्राबाडी मंडल में 65.8 मिमी और चांदुर रेलवे के सातेफल मंडल में 81 मिमी बारिश दर्ज की गई है. अमरावती मंडल में 64.8 मिमी, पापल सर्कल में 61.8, चांदूर रेलवे सर्कल में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई. इन 24 घंटों में जिले में 13.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. जहां 15 जुलाई तक औसतन 280 मिमी बारिश की उम्मीद थी, वहीं वास्तविक बारिश 243 मिमी हुई है. यह 86.8 फीसदी है. 

इस भारी बारिश के कारण नाले उफान पर आ गए है. तो कई खेतों में पानी भर जाने से नई फसलें खराब हो गई हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी. नागरिकों को इसके लिए तैयार रहना होगा.  

देखें वीडियो: