logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भारी बारिश की मार, 7.5 लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित, किसानों के 687 करोड़ रुपए हवा में


अमरावती: पश्चिम विदर्भ में जुलाई महीने में लगातार बारिश और अमरावती जिले में भारी बारिश के कारण 8.66 लाख किसानों की 7.52 लाख हेक्टेयर फसल में 33 फीसदी का नुकसान हुआ है. प्रभावित क्षेत्र का पंचनामा करने के बाद बुधवार को संभागीय आयुक्त की ओर से सरकार से 687 करोड़ की राहत राशि का अनुरोध किया गया.

हालांकि मानसून तीन सप्ताह देरी से आया, लेकिन 5 जुलाई से इसने जोरदार दस्तक दी. पंचनामे से पता चला कि संभाग में जुलाई में लगातार बारिश और अतिवृष्टि से 722874 हेक्टेयर कृषि योग्य, बागवानी और फलों की फसलों को भारी नुकसान हुआ.

इसके लिए 'एनडीआरएफ' के नए मापदंड के मुताबिक 686.82 करोड़ की धनराशि की मांग और नदियों-नहरों की बाढ़ से 61756 किसानों की 30 हजार हेक्टेयर खेती बर्बाद हो गई है.

इसके लिए 78.75 करोड़ की डिमांड मंडलायुक्त डॉ निधि पांडे ने सरकार से की है.

देखें वीडियो: