logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती जिले में भारी बारिश, पानी में डूबे खेत, मुआवजे की मांग कर रहे किसान


अमरावती: विदर्भ के सभी जिलों में पिछले सप्ताह से और खासकर कल से बारिश ने ऐसा कहर मचाया है कि हर ओर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. एक जहां सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है वहीं, दूसरी ओर फसलों को भी भरी नुकसान हुआ है जिससे किसान समुदाय परेशान है.  

अमरावती, वर्धा, वाशिम, भंडारा हर जगह बारिश का पानी खेतों में भर गया है. जानकारों के अनुसार पिछले दो दिन में इतनी बारिश हुई है कि फसलों को पानी की आवश्यकता नहीं है. उल्टा अब और अधिक वर्षा से फसलें ख़राब होने की कगार पर हैं. 
  
फिलहाल अमरावती से खबरें आ रही हैं कि जिले के कई हिस्सों में अत्याधिक बारिश हुई है. अमरावती के धामनगांव रेलवे, नंदगांव खंडेश्वर, चंदूर रेलवे तहसील में इतनी  बारिश हुई है कि सैकड़ों हेक्टेयर खेतों में पानी भर गया है.

अरहर की फसल पानी से ऊपर तक भर गई है. इसके चलते जिले में भारी बारिश को लेकर पूरे दिन के लिए चेतावनी भी दी गई है. वर्षा से फसलों को हुए भारी नुकसान के चलते किसानों ने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है.