logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चार दिनों में भारी बारिश से 10 लोगों की मौत, 2.26 लाख हेक्टेयर खेती प्रभावित, 203 जानवरों की मृत्यु, 929 घर ढहे


अमरावती: जिले में चार दिनों में हुई भारी बारिश के कारण नदी-नालों में आई बाढ़ में 10 लोग बह गए और 203 मवेशियों की मौत हो गई। डिविजनल कमिश्नर की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ का पानी खेतों में घुसने, खेतों में तालाब बनने और बांध टूटने से 2.26 लाख हेक्टेयर कपास, अरहर और सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है. इस आपदा में पश्चिम विदर्भ के 33 तालुकों के 1617 गांव प्रभावित हुए हैं.

अमरावती संभाग में 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच यवतमाल जिले की 14 तहसीलों, बुलढाणा की 3 और वाशिम जिले की एक तहसील सहित 20 तहसीलों में भारी बारिश हुई है. इसके अलावा कई राजस्व मंडलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. इसमें यवतमाल जिले में 112 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.

10 लोगों की मौत 

भारी बारिश के कारण बाढ़ में बहने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें अमरावती, अकोला और यवतमाल जिले में 2-2, बुलढाणा में 3 और वाशिम जिले में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके अलावा 35 बड़े और 168 छोटे समेत 203 जानवरों की मौत हो गई है. इस आपदा में यवतमाल जिले में 665, वाशिम में 156, अकोला में 82 और बुलढाणा जिले में 26 घर ढह गये हैं.

फसलों को भारी नुकसान 

चार दिनों में हुई भारी बारिश से 2,26,066 हेक्टेयर में कपास, अरहर और सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है. इसमें यवतमाल जिले में 1,71,606 हेक्टेयर, अकोला में 41,880 हेक्टेयर, बुलढाणा में 11,600 हेक्टेयर, अमरावती में 557 हेक्टेयर और वाशिम जिले में 407 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान हुआ है. शासन के आदेश के मुताबिक भारी बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कृषि और राजस्व विभाग द्वारा कराया जा रहा है.