logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नया अकोला गांव के पास भीषण हादसा, वाहन का टायर फटा, पेड़ से टकराई गाड़ी, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी


अमरावती: नया अकोला चांदुर बाजार राजमार्ग पर मिर्ची ले जा रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  

यह पिकअप वाहन बुलढाणा से हरी मिर्ची लेकर चांदुर बाजार समिति में बेचने के लिए जा रहा था. अचानक नया अकोला गांव के पास वाहन का टायर फट गया और वाहन नींबू के पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में वाहन चालक और यात्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अमरावती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हाईवे पर हादसा होने से यहाँ एक घंटे तक जाम लगा रहा. फिर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से वाहन को किनारे कर यातायात सुचारू कराया गया.