logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, लग्जरी बस की ट्रक से हुई टक्कर, चालक की मौत, 15 लोग जख्मी


अमरावती: पुणे से नागपुर आ रही एक लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। ये हादसा बुधवार सुबह अमरावती जिले के धामणगांव से कुछ दूरी पर हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ये भयानक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं, बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  

हादसा कितना भीषण रहा होगा इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि  बस ट्रक से टकराने के बाद समृद्धि महामार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे उतर गई।  बुधवार सुबह हुए इस हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मदद से राहत व बचाव शुरू किया गया।    

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के खतरों को बयां किया है।  

देखें वीडियो: