logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा पर ट्रक और पिकअप में भीषण दुर्घटना; छह की मौत, 12 गंभीर घायल


अमरावती: धरनी तहसील से लगने वाली महाराष्ट्र- मध्यप्रदेश सीमा पर बुधवार को एक ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना  में छह लोगों  की मौत हो गई है, वहीं 12 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल है, जिनकी उम्र 10-15 साल के बीच है। वहीं घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा के भोकरबर्दी सीमा पर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच दोपहर दो से तीन बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच भोकरबर्डी सीमा पर स्थित देवळातली-शेखपुरा रोड पर गन्ने से भरा ट्रक और मजदूरों को ले जा रहे पिकअप ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था की मौके पर छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए बुरहानपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

मृतकों की पहचान, पार्वती रामसिंग दिनकर (32), नंदिनी रामसिंग दिनकर (12), दुर्गा कालु तंदिलकर (14), रमेश मंगल (35) और जामवंती बाई रमेश (32) है। वहीं घायलों में बसंती पति श्रीराम(45), गणेश रामचरण (10), छारा सिंह श्रीराम (7) गंभीर, रविंद्र रमेश (10), मुन्नी बाई रामचरण (48), रामसिंग मोतीलाल (40) गंभीर, कौशल्या जीकेश (15), जगन कमल (13), चंदाबाई नानकराम (35) है।

सभी मृतक मध्यप्रदेश के निवासी

घटना की जानकारी मिलते ही खकनार देलतलाई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो सभी मृतक मध्यप्रदेश खंडवा जिले में सुंदरदेव गांव के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में अमरावती  जा रहे थे। मध्य प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।