logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: दरियापुर-अकोला रोड पर लासूर के पास भीषण दुर्घटना, दो चार पहिया वाहन आमने-सामने टकराए, तीन लोगों की मौत


अमरावती: दरियापुर-अकोला मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब दो तेज रफ्तार कारें आमने-सामने आ गईं.

आज दोपहर करीब 3 बजे दरियापुर-अकोला रोड पर दो तेज रफ्तार चार पहिया वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में विनीत गज्जनराव बिजवे और प्रतीक माधवराव बोचे की मृत्यु हो गई.

जिन कारों का एक्सीडेंट हुआ उनमें से एक में चार लोग सवार थे और दूसरी कार में दो लोग सवार थे. इन छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गोलू बेलबीर नाम के तीसरे शख्स को इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई.