logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जमा किए गए आंकड़े और सेंडो रजिस्टर में भारी अंतर, दोबारा होगा सत्यापन


अमरावती: चुनाव में 24 अप्रैल तक प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए आंकड़े और मतदान केंद्र के सेंडो रजिस्टर में भारी अंतर है. यह गड़बड़ी चुनाव व्यय निरीक्षक के निरीक्षण में मिली है. कुछ उम्मीदवारों की तहसील स्तर से सूचनाएं व रसीदें अभी भी लंबित हैं.

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, NDA प्रत्याशी नवनीत राणा ने 17.30 लाख रुपये का चुनाव खर्च दिखाया है. दरअसल, उनके सेंडो रजिस्टर में इस बात का जिक्र है कि उन्होंने 1.26 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं. वहीं, महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार बलवंत वानखड़े ने 24 लाख का खर्च दिखाया और उनके सैंडो रजिस्टर में 58.22 लाख दिखाया गया है.

इसके अलावा प्रहार पार्टी के उम्मीदवार दिनेश बूब ने 28.47 लाख की चुनावी रकम दिखाई है और सेंडो रजिस्टर में 17.13 लाख रुपये का खर्च दर्ज है. चुनाव खर्च में अंतर के बाद अब चुनाव व्यय निरीक्षकों के निरीक्षण के दौरान दोबारा चुनाव खर्च का सत्यापन किया जाएगा,.