logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: ब्रेकअप से आहात प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, फिर किया खुद को घायल; बचने रची झूठी कहानी


अमरावती: इंजीनियरिंग छात्रा संजना शरद वानखडे हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ब्रेकअप से आहात प्रेमी सोहम गणेश ढोले ने प्रेमिका को आखिरी बार मिलने बुलाया। इसके बाद उसने प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद की आत्महत्या का प्रयास। हालांकि, गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रा और आरोपी बडनेरा स्थिति राम मेघे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढाई कर रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले कई सालो से रिश्ते में थे, इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान युवती ने उससे रिश्ता ख़त्म करने की बात कही। यह सुनते ही युवक आहत हो गया। बुधवार सुबह उसने युवती को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे लेकर अमरावती-बडनेरा स्थित वादुरा गांव के पास लेकर गया। इस दौरान उसका युवती से फिर से विवाद हो गया। आरोपी ने चाकू निकाला और युवती पर हमला कर दिया। जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद की कलाई को काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

ऐसा खुला राज 

गांव ने नागरिको ने तालाब के किनारे झाड़ियों में युवती और युवक घायल पड़े दिखाई दिए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज शुरू किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि, दो अज्ञात लोगों ने उनपर चाकुओं से हमला किया। हालांकि, युवक की बातों में विसंगतियों को देखते हुए पुलिस को शक हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो युवक ने हत्या की बात काबुल कर ली। 

आरोपी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही आरोपी ठीक होगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।