logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मैं हनुमान भक्त-छाती चीर कर दिखाऊं तो दिखेंगे मेरे मित्र विखे पाटिल,लेकिन 2024 तक सीएम शिंदे ही रहेंगे- अब्दुल सत्तार 


अमरावती: राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी कुछ चल रहा रहा है. इसी बीच कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार का राधाकृष्ण विखे पाटिल के मुख्यमंत्री बनने अभिलाषा व्यक्त किये जाने के बाद नए विवाद ने जन्म ले लिया है.अपने इस बयान और कही गयी बात को लेकर सत्तार ने अमरावती में न केवल सफाई दी है बल्कि उनके द्वारा कही गयी बात का ठीकरा मीडिया से सर पर मढ़ दिया है.हालाँकि राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी सत्तार के उस बयान का स्पष्टीकरण देते हुए कहा की उन्होंने यह बात भावनाओं के आवेग में कह दी होगी। सत्तार ने कहा की उन्होंने वह बात मराठा समाज के परिप्रेक्ष्य में कही थी.शिंदे मराठा है उस समय मंच पर बैठे राव साहेब दानवे भी मराठा है और मेरे मित्र राधाकृष्ण विखे पाटिल भी मराठा है.इसलिए मैंने वो बात कही थी.अमरावती में बोलते हुए सत्तार ने विखे पाटिल को अपना दोस्त बताते हुए कहा की "मै हनुमान भक्त हूँ और उसके जैसा ही हूँ अगर मुझ पर मेरा सीना चीरकर दिखने की अगर नौबत आयी तो सीने में विखे पाटिल ही होंगे।" सत्तार ने कहा विखे पाटिल भाजपा के नेता है उन्हें क्या पद देना है यह पार्टी तय करेगी लेकिन 2024 तक एकनाथ शिंदे ही सीएम रहेंगे अगर भाजपा ने साथ दिया तो इसके बाद भी रहेंगे। सीएम 18 घंटे काम करते है.मैंने अपने 42 साल के राजनीतिक जीवन में जनता द्वारा हाथ दिखने के बाद रुकने वाला मुख्यमंत्री मैंने पहली बार देखा है.