logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

शरद पवार को मैंने नहीं दी धमकी, सौरभ पिंपलकर ने कहा- सुप्रिया सुले सहित एनसीपी नेताओं पर करूंगा मानहानि का केस 


अमरावती: शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने मामले में नया मोड़ आ गया है। धमकी देने के कतकथित आरोपी सौरभ पिंपलकर ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि, "उसे इस मामले में फंसाया गया है।" इसी के साथ पिंपलकर ने एनसीपी नेता सुप्रिया सुले सहित विधायक रोहित पवार, जीतेन्द्र अव्हाड, अमोल मिटकरी पर मानहानि का मामला दर्ज कराने लकी चेतवानी दी है। खुद पर लगे आरोपों को लेकर गुरुवार को सौरभ पिंपलकर ने मीडिया से बात की। जहां इस सवालों के जवाब देते हुए यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, कुछ दिनों पहले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने पवार का दाभोलकर करने की बात कही थी। इस मामले को लेकर सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सौरभ पिंपलकर को मुख्य अभियुक्त बताया था। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में पुणे शहर के सागर बर्वे (34) को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

पिंपलकर ने कहा, "शरद पवार दाभोलकर बनेंगे, इस पद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मैंने ऐसा कोई ट्वीट या शेयर नहीं किया है। मुझे वह ट्वीट पसंद भी नहीं आया। मैंने जो ट्वीट किया था उसमें औरंगजेब सुपारी खा रहा था, उसका मुंह टेढ़ा था, इतिहास खुद को दोहराएगा।  इसमें कहीं भी शरद पवार का नाम नहीं था। लेकिन, उन्होंने मेरे साथ मिलकर मेरी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी मेरे साथ मजबूती से खड़ी रही। इस बात को लेकर मेरे परिवार को बहुत दुख हुआ। तो क्या सुप्रिया सुले मेरे माता-पिता और पार्टी से माफी मांगेंगी? ऐसा सवाल पिंपलकर ने पूछा।