logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर अश्लील चित्र निकालकर युवती के साथ किया बलात्कार; पुलिस में मामला दर्ज


अमरावती: राजापेठ थाना अंतर्गत युवती के साथ उसके सोशल मीडिया से बने दोस्त द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पहले आरोपी ने युवती के अश्लील तस्वीर खींची और उसे दिखाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। वहीं जब पीड़िता ने उससे शादी के बारे में पूछा तो वह उससे मुकर गई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रोशन संतोष देशमुख (अकोला) निवासी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोशन और पीड़िता के बीच सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई। बाद में उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। पिछले 9 अप्रैल को रोशन ने युवती को मिलने के लिए बुलाया, युवती से मिलने के बाद उसने युवती से शारीरिक सुख की मांग की। जब उसने मना किया तो उसने जबरन लड़की का आपत्तिजनक विडियो और तस्वीर निकाल ली।  

11 अप्रैल को पीड़िता दोबारा रोशन से मिलने अकोला गई। उसी दौरान आरोपी ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता को शक है कि उसने उस वक्त अश्लील तस्वीरें और टेप भी लिए होंगे। इस बीच, युवती ने उससे शादी को लेकर सवाल किया, जिस पर उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।