logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कपास बीज की अवैध बिक्री, दरियापुर में 5 कृषि केंद्र संचालकों के लाइसेंस निलंबित


अमरावती: अजीत 155 सहित अन्य कपास बीज उपलब्ध होने के बावजूद कृत्रिम कमी दिखाकर अधिक दाम में बीज बेचने के मामले में पांच बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई कृषि विभाग की मोबाइल टीम ने की है. 

राष्ट्रीय समाज पार्टी और शिवसेना (उबाठा) ने कृषि विभाग से शिकायत की थी कि कृषि विक्रेताओं द्वारा बड़े पैमाने पर किसानों को लूटा जा रहा है. साथ ही ऐसे कृषि केंद्रों के संचालकों पर ठोस कार्रवाई करने की भी मांग की थी. 

इसी बीच बुधवार विभाग के उड़न दस्ते ने घूम-घूम कर ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषि केंद्र का चालक कृषि विभाग के नियमों का उल्लंघन कर रहा था. कृषि विभाग की भरारी टीम ने दरियापुर शहर में एक और ग्रामीण इलाके में चार जगहों पर छापेमारी कर कुल पांच कृषि केंद्रों के कपास बीज बेचने के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं.