logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती में कोली महादेव जनजाति ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने निकाला मार्च, कोली महादेव जनजाति प्रमाण पत्र की मांग, ध्यान न देने पर जल त्याग आंदोलन की चेतावनी


अमरावती: अमरावती संभागीय आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा और अकोला के उपविभागीय अधिकारियों से कोली महादेव अनुसूचित जाति जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने हेतु 1950 से पहले पुरावा अधिनियम में उल्लेखित नहीं होने वाले प्रमाण पत्र की मांग की गई है। 

अमरावती संभागीय आयुक्त कार्यालय में कोली महादेव जाति के लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मांग है कि कोली महादेव जनजाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए।

कोली महादेव जनजाति की सभी मांगों को मानने और भूख हड़ताल करने वालों के समर्थन में कोली महादेव समुदाय के सदस्यों ने आज आरटीओ चौक से संभागीय आयुक्त कार्यालय तक हड़ताल मार्च निकाला। 

इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग, महिलाएं, युवक-युवतियां शामिल हुए. अनशनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कोली महादेव समुदाय की मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे निकट भविष्य में जल त्याग करेंगे।