logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फल क्षतिग्रस्त सूची में शामिल करें चांदुर बाजार तहसील का नाम, लोक विकास संगठन की मांग, ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी


अमरावती: जुलाई से अगस्त के बीच जिले में बादल छाए रहने और लगातार बारिश होने के कारण संतरा उत्पादकों के संतरे में बड़ी मात्रा में फल गिरे। जिले में संतरा किसानों की मदद के लिए प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन चांदुर बाजार को प्रभावित संतरा उत्पादकों के लिए सरकारी राहत कोष से बाहर रखा गया। चांदुर बाजार तहसील को फल क्षति सूची में शामिल कराने की मांग को लेकर लोक विकास संगठन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जिला कलेक्टर सौरभ कटियार और कृषि विभाग के अधिकारी ने चांदूर बाजार तहसील के शिराजगांव अर्डक में संतरे के फलों का खेत में निरीक्षण किया था। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त किसानों को शीघ्र सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन चांदुर बाजार तहसील को कुछ दिनों पहले घोषित राहत कोष सूची से बाहर रख दिया गया। इस पर संतरा किसानों ने हैरानी जताई है।

सरकार द्वारा घोषित क्षतिग्रस्त सूची में अमरावती जिले की 14 तहसीलों में से केवल 10 तहसील शामिल की गई। दस तहसीलों में लगभग 42 हजार किसानों को 134 करोड़ रुपये की सहायता वितरित की जाएगी। हालाँकि, चांदुर बाजार, अचलपुर, धारणी और दरियापुर को इससे बाहर रखा गया है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए लोक विकास संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गोपाल भालेराव ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।