logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

वरूड शहर में बना भारत का पहला डिजिटल संतरा बाजार


अमरावती: बाजार भाव नहीं मिलने से संतरा उत्पादक संकट में हैं। एक ओर, बांग्लादेश में निर्यात शुल्क किसानों के लिए वहनीय नहीं है। इसलिए किसानों को सस्ते दाम पर संतरे बेचने पड़ते हैं। इसमें अमरावती जिले के वरुड शहर में किसानों और खरीदारों के आग्रह पर कृषि उपज बाजार समिति ने देश का पहला डिजिटल संतरा बाजार स्थापित किया है।

विदर्भ के नागपुर और अमरावती में संतरे प्रमुख फसल है। हालांकि, संतरे का सही दाम नहीं मिलने से संतरा उत्पादक संकट में हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेश में बेचे जाने वाले संतरे पर अधिक निर्यात शुल्क लगता है। इसलिए, किसान विदेशों में संतरे बेचने का जोखिम नहीं उठा सकते। इन सभी किसानों की समस्याओं को जानकर अमरावती जिले के वरुड शहर में कृषि उपज बाजार समिति ने एक अभिनव पहल शुरू की है। यहां किसानों को संतरे की गुणवत्ता के हिसाब से कीमत तय की जाती है। 

इतना ही नहीं किसानों को संतरे का भुगतान 24 घंटे के अंदर कर दिया जाता है। इसके साथ ही किसानों द्वारा लाए गए संतरे को डिजिटल मशीन में डाल दिया जाता है। इसमें गुणवत्ता के आधार पर संतरे को अलग-अलग स्थानों पर एकत्र किया जाता है। इस क्षेत्र में व्यापारियों को संतरे बेचे जाते हैं।