logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गर्मी से बचने के लिए मतदान केंद्रों पर प्रतीक्षा कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश


अमरावती: अप्रैल में जिले का पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में गर्मी में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा का धायण रखते हुए निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्र पर प्रतीक्षा कक्ष की सुविधा होने की जानकारी दी है. वभाग ने बताया है कि मतदान केंद्र अध्यक्ष द्वारा मतदान करने आने वाले मतदाताओं को टोकन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

इस बार के लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 36 हजार 78 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल को है और चिलचिलाती धूप में मतदान का प्रतिशत न गिरे इसलिए निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं.

इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य किट और स्वास्थ्य टीमें तैनात की जाएंगी. इसके अलावा मतदान केंद्र में छाया और पानी की सुविधा के लिए मंडप भी उपलब्ध रहेंगे. केंद्रीय अध्यक्ष की ओर से मतदाताओं को टोकन भी दिये जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा गर्मी में मतदान केंद्रों पर कतार न लगे इसका भी मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी द्वारा ध्यान रखा जाएगा।

केंद्र पर प्राप्त नंबर के अनुसार केंद्राध्यक्ष कोरे कागज पर नंबर लिखकर संबंधित मतदाता को एक टोकन देंगे और उसी क्रम में मतदाता को मतदान के लिए बुलाया जाएगा। तब तक संबंधित मतदाता केंद्र के प्रतीक्षा कक्ष में ही रहेगा।