logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बीमा कंपनियों ने अंबिया बहार का रिफंड जमा करना किया शुरू


अमरावती: अंबिया बहार की फलों की फसल का 10.71 करोड़ का रिफंड फसल बीमा कंपनी ने मंजूर कर लिया था, लेकिन भुगतान करने में आनाकानी कर रही थी। पालकमंत्री, जनप्रतिनिध के दबाव और कृषि विभाग में चल रहे आंदोलन के कारण आखिरकार कंपनी को झुकना पड़ा। दो दिन के भीतर स्वीकृत रिफंड किसानों के खाते में आना शुरू हो गया है।

वर्ष 2022-23 में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ऑरेंज अंबिया बहार मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना के लिए काम कर रही थी। कंपनी ने जुलाई और अगस्त 2023 में जानकारी दी थी कि योजना के तहत 10.71 करोड़ फल फसल बीमा को मंजूरी दी गई है। लेकिन कंपनी ने तब मौसम केंद्र के आंकड़ों पर आपत्ति जताई और स्वीकृत बीमा राशि रोक दी।

इस पर अमल करने के बाद कंपनी द्वारा किसानों को केवल 4.25 करोड़ रुपये वापस किये गये और बड़ी रकम लंबित रखी गयी। अब कंपनी ने 7 फरवरी से पूरी स्वीकृत धनराशि वितरित कर दी है। यहां तक ​​कि तहसील स्तर के कार्यालय भी खोल दिए गए हैं।