logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एक ही छत के नीचे सभी सहकारी विभागों के स्टॉल लगाना अनिवार्य, विधायक व सांसद ने की महराजस्व अभियान की समीक्षा


अमरावती: बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर सौरभ कटियार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा ने महाराजस्व अभियान की तैयारियों की समीक्षा की. यह महाराजस्व अभियान 12 जनवरी को शहर के संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में होगा.

बैठक में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि महाराजस्व अभियान में एक ही छत के नीचे प्रत्येक सरकारी विभाग का स्टॉल हो ताकि जिले के नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

इस परियोजना के पीछे का उद्देश्य आम लोगों, किसानों और खेत मजदूरों के लंबित कार्यों को पूरा करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना, विभिन्न लाभ वाली योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना, उन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है।

इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि आयोजन स्थल पर सभी सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ पात्र लाभुकों को दिलवाया जाये.