logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मुझ पर आरोप लगाने वाले सिर्फ राणा दंपत्ति है और आरोपों का जवाब जनता ही दे रही है.अमरावती पुलिस आयुक्त


अमरावती- राणा दंपत्ति और अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ आरती संग की रंजिश कुछ महीनों पुरानी है.आयुक्त पर राणा दंपत्ति ने कई आरोप लगाया है लेकिन सबसे गंभीर आरोप मंगलवार को नागपुर में विधायक रवि राणा ने आयुक्त पर यह लगाया की उनके द्वारा अमरावती में हर महीने 7 करोड़ रूपए की वसूली की गयी.इसके लिए आयुक्त बाकायदा एक ख़ास दस्ता तैयार किये था और यह सब राज्य की पूर्व सरकार के दौरान हुआ और वसूली की रकम सीधे तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे तक पहुंचाई गयी.रवि राणा जब मीडिया के कैमरों पर यह आरोप लगा रहे थे उस दौरान उनके साथ उनकी संसद पत्नी नवनीत राणा भी मौजूद थी.

राणा दंपत्ति ने इन आरोपों का पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंग ने खंडन किया है.उनके मुताबिक उन पर अमरावती में आरोप लगाए वाले सिर्फ दो लोग है उनमे राणा दंपत्ति है.उन्हें दो साल अमरावती में पोस्टिंग को हो गए अब तक इस तरह के आरोप किसी जनप्रतिनिधि द्वारा नहीं लगाए गए.यह सिलसिला तब से शुरू हुआ जब मनपा आयुक्त पर स्याही फेंकने की घटना हुई थी और उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था.फ़रवरी में महानगर पालिका आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर पर स्याही फेंकी गई थी.इस मामले में रवि राणा के ही साथ 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस आयुक्त के मुताबिक राणा दंपत्ति जो आरोप लगा रहे है उसका जवाब देने की उन्हें जरुरत नहीं इसका जवाब दुनिया भर से सोशल मीडिया यूजर्स सोशल मीडिया में माध्यम से ही दे रहे है.पुलिस आयुक्त ने बताया कि बीते पांच दिनों से पुलिस के पास सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही है.जिन्हे लेकर पुलिस क़ानूनी जानकारों से सलाह ले रही है यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद कार्रवाई की जायेगी। राजापेठ की एक लड़की के गायब होने के बाद सांसद राणा द्वारा पुलिस थाने में पुलिस कर्मचारी और अधिकारियो द्वारा किये गए बर्ताव को लेकर पूर्व पुलिस कर्मी और उनके परिवार अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे है.