logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

हवा में मंडराता रहा न्यायमूर्ति भूषण गवई का हेलीकाप्टर! कुछ मिनटों तक अटक गईं सबकी सांसे


अमरावती: राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण गवई ने धारणी में कानूनी सेवा सामान्य शिविर में भाग लेने के लिए रविवार को नागपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। जैसे वह मेलघाट में दाखिल हुए, नेटवर्क कनेक्टिविटी टूट गई, जिससे पायलट और धारणी में आयोजक पांच से सात मिनट तक घबराए रहे। हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

रविवार सुबह नागपुर से रवाना हुए हेलीकॉप्टर में जस्टिस भूषण गवई के साथ बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे, जस्टिस अतुल चंदुरकर, जस्टिस रेवती डेरे, जस्टिस वासुदेव सांबारे भी शामिल थे।

मेलघाट वन क्षेत्र में पहुंचने के बाद, हेलीकॉप्टर ने अचानक नेटवर्क कनेक्टिविटी खो दी। तो पांच से सात मिनट तक हेलिकॉप्टर भटकता रहा और सबके पसीने छूट गए। कुछ देर तक हवा में मंडराने के बाद हेलिकॉप्टर को तय रूट मिल गया और वह रनवे पर उतर गया और सभी ने राहत की सांस ली। यह जानकारी खुद जस्टिस भूषण गवई ने दी। उनसे पहले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय ओक धारणी पहुंचे थे।  

देखें वीडियो: