logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: कोलकाता मेडिकल छात्रा हत्या मामला; मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ किया विरोध प्रदर्शन


अमरावती: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ देशभर में आक्रोश है. इस घटना की अमरावती में भी कई संगठनों ने कड़ी निंदा की और विरोध प्रदर्शन किया.  

डॉ. राजेंद्र गोड मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रोटरी क्लब, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, रक्तदान समिति, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने हाथों में तरह-तरह की तख्तियां लेकर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए कानून बनाने और कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की.