logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती - नागपुर महामार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ की मौत, पिछले एक महीने में सड़क दुर्घटना में दो तेंदुओं की मृत्यु


अमरावती: अमरावती-नागपुर महामार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। ये घटना उस समय हुई जब तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। अमरावती में वाहनों की टक्कर में तेंदुए की मौत की एक महीने में ये दूसरी घटना है, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की मौत तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई। घटनास्थल पर वन विभाग और पुलिस ने जांच-पड़ताल कर सबूत जुटाए हैं। इस  तरह से तेंदुए की सड़क दुर्घटनाओं में होना चिंता करने योग्य विषय है। 

यह मौत वन्यजीवों के लिए बढ़ते खतरों की ओर इशारा करती हैं। अमरावती-नागपुर महामार्ग जैसे व्यस्त मार्गों पर वन्यजीवों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग व्यवस्था करने की जरूरत है।