logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: 17 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस रद्द, 13 निलंबित, चार सेंट्रल संचालकों को एसएओ का नोटिस


अमरावती: अनियमितता और एमआरपी से अधिक कीमत पर बीज बेचने समेत कई कारणों को लेकर जिला कृषि अधीक्षक ने शुक्रवार को कार्रवाई की। इसमें 17 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। तो वहीं, 13 को निलंबित कर दिया गया, जबकि चार केंद्र प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है।

जून के प्रथम सप्ताह में कपास बीज के दो पैकेट से अधिक बेचने, स्टॉक अपडेट न करने, स्रोत का उल्लेख किए बिना आदानों का स्टॉक ढूंढने, लाइसेंस, और रिकॉर्ड अपडेट नहीं करने के अलावा अन्य कारणों पर कृषि केंद्रों को कार्रवाई करने और अपनी राय देने का मौका दिया गया था। 

भातकुली तहसील में बीज, उर्वरक और कीटनाशक के दो-दो ऐसे कुल छह लाइसेंस रद्द किए गए और सात को निलंबित कर दिया गया। मोर्शी में 9 और दरियापुर तहसील में दो बीज लाइसेंस रद्द कर दिए गए। इसके अलावा, दरियापुर में 4, भातकुली में 7 और नंदगांव में 2 ऐसे कुल 13 लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, अमरावती तहसील में 2, भातकुली और नंदगांव में 1-1 ऐसे चार केंद्र प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है।