logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राजापेठ इलाके में इमारत पर गिरी बिजली, नाले में बह गया 14 साल का लड़का


अमरावती: रविवार दोपहर 1 से 4 बजे के बीच अमरावती शहर में बिजली के साथ हुई भारी बारिश के कारण राजापेठ इलाके में एक इमारत पर बिजली गिर गई. वहीं, अंबा नाले में आई बाढ़ के कारण शहर के लाल खादी इलाके में एक 14 साल का लड़का बह गया.

रविवार दोपहर करीब दो बजे राजापेठ इलाके के किडिया नगर स्थित एक चार मंजिला इमारत की छत पर बिजली गिर गई. आकाशीय बिजली गिरने से छत पर बनी कंपाउंड की दीवार में दरार आ गई. बिल्डिंग पर बिजली गिरने से इस बिल्डिंग के दो-तीन घरों के पंखे फेल हो गए. साथ ही बिजली गिरने से एक घर में एलईडी टीवी भी क्षतिग्रस्त हो गई.

उधर, भारी बारिश के कारण शहर के लाल खादी इलाके में नाले में पानी भर गया. इसी दौरान जब कुछ युवक नाले के पास खेल रहे थे तो गेंद नाले में चली गई और गेंद निकालने के चक्कर में एक 14 साल का लड़का नाले में आई बाढ़ में बह गया. नागपुरी गेट पुलिस नगर निगम की रेस्क्यू टीम के साथ नाले में बहे बच्चे की तलाश कर रही है.