logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में फिर सामने आया लव जिहाद का मामला


अमरावती- अमरावती से लव जिहाद का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है.अमरावती शहर के राजापेठ में एक किशोरी के गायब होने के बाद सांसद नवनीत राणा ने इसे लव जिहाद से जोड़ा था.हालाँकि इस मामले में लड़की ने खुद सामने आकर राणा के इस दावे को ख़ारिज कर दिया। इस घटना को कुछ ही दिन बीते थे की जिले के ही भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे ने एक नया लव जिहाद का मामला सामने रखा है.बोंडे ने मृत लड़की के पिता द्वारा उन्हें दिए गए निवेदन के आधार पर आरोप लगाया है की यह लड़की भी लव जिहाद का शिकार हुई है लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

बोंडे के मुताबिक 19 अगस्त को चिखलदरा के कोटनी गांव में एक खेत के कुएं से एक लड़की की लाश बरामद हुई है.यह लड़की इसी गांव की रहने वाली है जो लव जिहाद का शिकार हुई और बाद में इसकी हत्या कर दी.बोंडे का कहना है कि 20 जुलाई 2022 को यह लड़की गांव से अचानक गायब हो गयी थी इसे परतवाड़ा तहसील के मुगलईपूरा में रहने वाले शाहरुख ऊर्ज जाकिर ने अपने जाल में फंसाया था.फिर यह लड़की पुणे में रही.यहाँ उसने साथ में काम करने वाले आदिवासी बच्चों से संपर्क कर वापस अपने गांव पहुंची।गांव के अपने घर में 3 अगस्त से 17 अगस्त तक रही लेकिन इसी दिन दो नकापोश लडके उसके घर में आये और उसे जबरन ले गए इसके दो दिन बाद इस आदिवासी लड़की की लाश बरामद हुई.बोंडे ने इस मामले की जाँच की मांग की है.

पुलिस वालों ने लड़की के परिवार को मामला रफा दफ़ा करने की सलाह दी 
बोंडे ने आरोप लगाया की लड़की की लाश मिलने के बाद उसके परिजन जाँच की मांग कर आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग कर रहे थे लेकिन दो पुलिस कॉन्स्टेबल उसके घर पहुंचे और घर वालों को कहां की अब लड़की तो हाँथ से निकल गई इसलिए मामले को रफा दफा कर दो.बोंडे ने जानकारी दी की इस केस से जुड़े कई दस्तावेज उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सौंपे है.