logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: मिलिंद बांबले का नाले में उतरकर विरोध प्रदर्शन, पन्नालाल नगर बड़ा नाला की सुरक्षा दीवार बनाने की मांग


अमरावती: मनपा के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष मिलिंद बांबल ने पन्नालाल नगर नाले की सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराए जाने की मांग करते हुए बड़ा नाला में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

बांबल ने कहा कि पन्नालाल नगर का बड़ा नाला सुरक्षा दीवार के अभाव में ढहने लगा है, जिसके चलते नागरिकों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है. मुख्य सड़क सैकड़ों नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए है. उन्होंने कहा कि यह सड़क नाले के किनारे उबड़-खाबड़ है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं. सड़क कभी भी नीचे आ सकती है. इसलिए बड़ी दुर्घटना और जनहानि की आशंका है. बांबल ने मांग की कि हादसा होने से पहले इस नाले की मरम्मत कराई जानी चाहिए.

नाले के दोनों तरफ कोई सुरक्षा दीवार नहीं होने से हर साल बरसात के दिनों में नाले के किनारे रहने वालों को जान जोखिम में डालकर जीना पड़ता है. दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2016-17 जब बांबल खुद स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तो शहर के सभी नालों के दोनों ओर सुरक्षा दीवारें बनाने के लिए डीपीआर तैयार की गई थी.

इसमें राजापेट से पन्नालाल नगर से एचवीपीएम तक 1700 मीटर की दूरी के लिए 45 करोड़ रुपये की लागत के कार्य भी शामिल हैं. इस मौके पर मिलिंद बांबले ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका ने कार्रवाई नहीं की तो आक्रामक आंदोलन किया जाएगा.