logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: विधायक राजेश वानखड़े का गोल्डन फाइबर कंपनी में तीन घंटे तक धरना


अमरावती: अमरावती के नंदगांव पेठ औद्योगिक क्षेत्र में गोल्डन फाइबर कंपनी में 200 श्रमिकों को विषबाधा होने की घटना के बाद तिवसा विधायक राजेश वानखड़े ने कंपनी प्रशासन के खिलाफ एल्गर का आह्वान करते हुए कंपनी में हड़ताल शुरू की. कंपनी द्वारा श्रमिकों की मांगों के साथ-साथ विषबाधा मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का लिखित वादा करने के बाद राजेश वानखड़े ने आंदोलन वापस ले लिया।

गोल्डन फाइबर कंपनी में काम करने वाले 200 मजदूरों को विषबाधा हुई. इसके बाद कर्मचारी आक्रामक हो गये और कंपनी के बाहर प्रदर्शन करने लगे. कर्मचारियों के सड़क पर आने की जानकारी मिलते ही विधायक राजेश वानखड़े ने कंपनी पर सीधा हमला बोला.

वानखड़े ने कंपनी प्रशासन के अधिकारियों को फटकार लगाई. राजेश वानखड़े ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि कंपनी में जहर घोलने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसके अलावा जब राजेश वानखड़े को यह शिकायत मिली कि मैनेजर रावत कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से शारीरिक सुख की मांग कर रहे हैं, तो उन्होंने कंपनी के संचालन को खूब खरी खोटी सुनाई।  

कंपनी के दफ्तर पर राजेश वानखड़े का दो घंटे से ज्यादा समय तक धरना चला. उन्होंने कंपनी से लिखित आश्वासन लिया कि कर्मचारियों की मांगें कंपनी प्रशासन को माननी चाहिए. इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया गया. 

देखें वीडियो: