logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: विधायक रवि राणा ने टूटे पुल का किया निरीक्षण, संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश


अमरावती: कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 बडनेरा को अमरावती से जोड़ने वाले पुल में बड़ी दरार आ गई थी, जिसकी शिकायत बडनेरा शहर के नागरिकों ने बडनेरा विधायक रवि राणा से की थी। विधायक रवि राणा संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऐसे कृत्यों के लिए दोषी सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 बडनेरा को अमरावती से जोड़ने वाले पुल पर पिछले दो साल से धीमी गति से काम चल रहा है. पुल पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण भारी मात्रा में पानी जमा हो गया था. इससे पुल में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं हैं। 

नागरिकों इस संबंध में विधायक रवि राणा से शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक राणा ने पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महारेल कंपनी ठेकेदार, महाराष्ट्र रेलवे कॉर्पोरेशन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डांट लगाते हुए बडनेरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील चव्हाण को इन सभी कांट्रेक्टर और ठेकेदारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया.

विधायक रवि राणा ने यह भी कहा कि बडनेरा के स्थानीय नागरिक इस संबंध में शिकायतें दे रहे हैं. किसी भी प्रकार की जनहानि होने पर महारेल के सभी ठेकेदार सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारी हर कीमत पर जिम्मेदार होंगे। विधायक रवि राणा ने भी पुल के काम में तेजी लाने के निर्देश जारी किये हैं.