logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधायक रवि राणा ने मजीप्रा के अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा - नहीं हुआ समाधान तो सभी कार्यालय में ही रहेंगे बंद


अमरावती: शहर में सुचारु जलापूर्ति नहीं होने से नाराज विधायक रवि राणा ने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (मजीप्रा) के अधिकारियों को दो-चार दिन तक कार्यालय में ही बंद करने की चेतावनी है. विधायक ने मजीप्रा के कार्यपालन अभियंता नितिन उपरेली सहित उपस्थित सभी अधिकारियों को यह चेतावनी दी है.

विधायक ने कहा, “शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. पानी टंकी लगने के बाद नागरिकों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पाती है.” 

इसी के चलते उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो मजीप्रा कार्यालय में ताला लगाकर अधिकारियों को दो-चार दिनों तक कार्यालय में ही बंद करके रख जाएगा.