logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती के छत्री तालाब में माँ बेटे में तालाब में कूदकर की खुदकुशी


अमरावती:  शहर के दस्तूर नगर में रहने  वाले लक्ष्मण लोनारकर अपनी वृद्ध माँ लक्ष्मीबाई  लोनारकर  के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। अमरावती शहर के प्रमुख छत्री तालाब के पास घूमने गए लोगों को तालाब में वृद्ध महिला का शव दिखा। जिसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घटना का पता चलते ही  राजापेठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। उस समय तालाब के किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। 

जिसके बाद परिसर में रहने वाले एक शख्स ने वृद्धा का शव देखकर महिला को पहचान लिया। मृत महिला के घर जाने ऊपर मालूम चला कि महिला को उनके बेटे कार से लेकर एक दिन पहले बाहर गए थे , उसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे। जिसके बाद पुलिस को महिला के बेटे के भी ख़ुदकुशी करने की आशंका  हुई और  तालाब में फिर से दूसरे शव की तलाश शुरू की गई। तो वृद्ध महिला के बेटे का भी शव मिला।

 साथ ही तालाब के पास ही खड़ी उनकी कार की जब तलाशी ली गई तो उसमे एक सुसाइट नोट भी मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज का मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।