logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सांसद नवनीत राणा ने शहर से गायब हुई जिस लड़की को लव जिहाद का मामला बताया था वह सातारा से बरामद हुई


अमरावती: अमरावती शहर इन दिनों खासा चर्चा में है.पहले हनुमान चालीसा विवाद और अब लव जिहाद का मुद्दा,बुधवार को अमरावती के राजापेठ से ग़ायब हुई 19 वर्षीय किशोरी को सातारा रेल्वे स्टेशन से बरामद किया गया है.अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंह ने बताया की पीड़ित लड़की ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक वह घर में ग़ुस्से से भाग गई थी.जिसकी वजह पारिवारिक थी.जाँच के दौरान पुलिस को लड़की के पुणे से रेल मार्ग के माध्यम से सातारा की ओर जाने की जानकारी लगी जिसके बाद अमरावती पुलिस ने पुणे जीआरपी और सातारा पुलिस से संपर्क कर लड़की को बरामद कर लिया गया.

अमरावती पुलिस ने लड़की को अपने कब्ज़े में ले लिया है जिसे अमरावती लाया जा रहा है.सिंह ने बताया की लड़की ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसमे उसने कहा है की वह पुणे पहुँचने के बाद वापस अमरावती लौटना चाहती थी लेकिन उसे ट्रेन को लेकर भ्रम हुआ और वह सातारा जाने वाली ट्रेन में बैठ गई.

लड़की के घर से गायब हो जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुशुदगी का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी लेकिन बुधवार को इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए सांसद नवनीत राणा ने पुलिस थाने में जाकर अपना गुस्सा जाहिर किया था और राजापेठ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक पर फोन रिकॉर्ड किये जाने का आरोप लगाया था.बहरहाल अब लड़की घर से क्यों गायब हुई थी उसकी हक़ीक़त उससे पूछतछ के बाद सामने आएगी।