logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

MPSC मुख्य परीक्षा 20 जनवरी से तीन दिनों तक, जिले के 186 विद्यार्थी देंगे परीक्षा


अमरावती: एमपीएससी के तहत राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 20 से 22 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। जिले में 186 अभ्यर्थी हैं और इसके लिए शहर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। तीन दिवसीय परीक्षा के लिए 22 अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं। हर साल महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग राज्य सरकार में क्लास-I और क्लास-II प्रशासनिक अधिकारियों के रिक्त पद के लिए परीक्षा आयोजित करता है।

महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा परीक्षा-2023 राज्य में 673 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में प्रिलियम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा का सामना करना होगा। एमपीएससी ने 20 से 22 जनवरी तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया है और मुख्य परीक्षा में प्रतिदिन दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अमरावती के रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर डॉ विवेक घोडके ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जिले से 186 परीक्षार्थी शामिल होंगे और जिला प्रशासन ने बताया है कि यह परीक्षा शहर के गोल्डन किडस स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जायेगी। तीन दिवसीय परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए परीक्षा केंद्र पर कुल 22 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं।