logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

न ओटीपी माँगा न पिन फिर भी गायब हो गए 1 लाख से अधिक रुपए


अमरावती: अपना ओटीपी या पिन किसी से साझा न करें. खासकर जब डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, यह सुझाव हमेशा दिया जाता है साथ ही यह भी कहा जाता है की किसी के साथ पासवर्ड या पिन शेयर न करें। इसके अलावा अगर आपके मोबाइल पर किसी तरह का ओटीपी या लिंक आता है तो उस पर गलती से भी क्लिक न करें। ऐसा करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। लेकिन अब एक नए तरह का साइबर क्राइम सामने आया है। इस स्कैम में बिना किसी ओटीपी, पिन, पासवर्ड या लिंक के आपके बैंक खाते की राशि लूटी जा सकती है। अमरावती में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। इस महिला के खाते से कुल 1 लाख 27 हजार रुपए की हेराफेरी की गई है। शिकायतकर्ता महिला कपड़े और जेवरात का कारोबार करती है। इसी सिलसिले में उसकी अक्सर कुरियर से जुड़े कर्मचारियों से उनकी बातचीत होती है। महिला को 5 अप्रैल को छह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आए कि आपका कूरियर रद्द कर दिया गया है, इस व्यवसायी महिला को इसे सक्रिय करने के लिए भेज गए लिंक पर पाँच रुपये भेजने के लिए कहा गया था। हालांकि महिला ने उस लिंक पर पैसे नहीं भेजे। इस बीच आठ अप्रैल को इस महिला के दो बैंक खातों से 27 हजार 900 रुपये और बाद में 99 हजार 396 रुपये ट्रांसफर कर लिये गये. महिला तुरंत साइबर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरंत बाद 9 अप्रैल को उनके खातों से 9,999 रुपये और 1,956 रुपये काट लिए गए. दोबारा ठगे जाने का अहसास होते ही वह फिर साइबर थाना पहुंचा। हालांकि, इस बार उन्हें पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.