logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पथराव; 1200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


अमरावती: नागपुर गेट पुलिस स्टेशन पर कल रात हुए हंगामे के बाद आज स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. पुलिस ने पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में 1200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 27 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू होगी.

कल रात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कुछ सदस्य उत्तर प्रदेश के एक धार्मिक नेता के विवादित बयान के विरोध में नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंचे. इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने अचानक थाने और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जो करीब आधे घंटे तक जारी रहा.

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया और भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गयी. पुलिस ने इस घटना में दो मामले दर्ज किए हैं - पहला एसडीपीआई सचिव की शिकायत पर एक हिंदू धार्मिक नेता के खिलाफ और दूसरा दंगा करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में 1000-1200 लोगों के खिलाफ.