logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला, कहा- जो राम और हनुमान का नहीं उनके पास धनुष बाण का क्या काम


अमरावती: केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना की मान्यता दे दी है। इसी के साथ आयोग ने चुनाव चिन्ह धनुष बाण भी शिंदे गुट को सौप दिया है। आयोग के इस निर्णय पर अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। राणा ने कहा कि, "जो भगवान राम और हनुमान जी का नहीं, उसके पास धनुष-बाण का कोई काम नहीं।"

राणा ने कहा, "जिन लोगों ने बालासाहेब के विचारों को जीवित नहीं रखा, वे सत्ता के लिए संघर्ष कैसे कर सकते हैं? मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाला साहेब की विचारधारा और धनुष-बाण के प्रतीक चिन्ह को आगे बढ़ाएंगे। शिवसेना पार्टी और धनुष बाण चिन्ह पर एकनाथ शिंदे का अधिकार है।" उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि, "वे केवल उन्हीं को चुनाव में उतारेंगे जो बाबासाहेबा के विचारों का पालन करते हैं।"