logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फड़णवीस द्वारा मोदी के आगे तारीफ, नवनीत राणा की छलकी आंखें


अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्धा से अमरावती टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखी. अमरावती एमआईडीसी में ई-कार्यक्रम में बीजेपी सांसद अनिल बोंडे, पूर्व सांसद नवनीत राणा, विधायक रवि राणा, अन्य नेता और सरकारी अधिकारी मौजूद थे.

इस दौरा उद्घाटन के समय नवनीत राणा की आंखों में आंसू आ गए. अमरावती टेक्सटाइल पार्क के लिए प्रयास करने की बात कहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने मोदी के समाने नवनीत राणा का उल्लेख किया। ये बात सुनकर नवनीत राणा भावुक हो गईं. नवनीत ने राणा से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये खुशी के आंसू हैं.

पीएम मित्र योजना के तहत केंद्र सरकार ने अमरावती में मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन किया है. अमरावती समेत देश के सात शहरों में ऐसे पार्क होंगे. 

अमरावती प्रोजेक्ट में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा. इसमें करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने से विदर्भ के युवाओं को बड़ी मात्रा में रोजगार मिलेगा. यह परियोजना नंदगांव पेठ औद्योगिक एस्टेट के पास की तैयार की गई है.