logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नवनीत राणा का मुख्य प्रचार कार्यालय बेमौसम बारिश के कारण हुआ तबाह


अमरावती: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. सभी प्रत्याशियों के प्रचार कार्यालयों को हाईटेक कर दिया गया है. हालांकि, शुक्रवार की आधी रात को हुई तूफानी बारिश की चपेट में आने से बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा का हाईटेक कार्यालय पूरी तरह ध्वस्त हो गया है.

अमरावती लोकसभा चुनाव प्रचार ने जिले में अच्छी गति पकड़ ली है, अब सभी उम्मीदवारों ने अपने मुख्य प्रचार कार्यालय को हाईटेक बना लिया है और इस कार्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं.

अमरावती लोकसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार नवनीत राणा का हाईटेक कार्यालय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खुली जगह पर बनाया गया था. इस हाईटेक ऑफिस में इंटरनेट सुविधा से लेकर प्रचार सामग्री, सभी बीजेपी नेताओं के कटआउट, एलईडी स्क्रीन तक सब कुछ लगाया गया था. 

लेकिन शुक्रवार को आधी रात के करीब अमरावती शहर में बिजली कड़कने के साथ तूफानी बारिश हुई और इस तूफानी बारिश में राणा का प्रचार कार्यालय पूरी तरह से जमींदोज हो गया।

इस बारिश में जहां जहां ये कार्यालय नष्ट हो गया, वहीं कई जगहों पर कल होने वाली बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के होर्डिंग्स गिर गए. जबकि कॉटन मार्केट, इर्विन इलाके में कई पेड़ उखड़ गए.