logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: नया अमरावती रेलवे स्टेशन बना भुसावल डिवीजन का पहला ‘पिंक स्टेशन’


अमरावती: नए अमरावती रेलवे स्टेशन को 'पिंक स्टेशन' घोषित किया गया है। यह स्टेशन महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित है। मतलब कि यहां केवल महिला कर्मचारी ही कार्यरत हैं। नया अमरावती रेलवे स्टेशन मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन का पहला 'महिला राज' स्टेशन है।

इस रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर, टिकट चेकर, सफाई कर्मचारी जैसे पदों पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही हैं। इसी कारण से इस रेलवे स्टेशन को अन्य रेलवे स्टेशनों से अलग दिखाने के लिए इसे गुलाबी रंग से रंगा गया है।

इसके अलावा यहां लगी लाइटें भी गुलाबी रंग की हैं। इसलिए नए अमरावती स्टेशन की एक अलग पहचान बनी है। न्यू अमरावती रेलवे स्टेशन पर दैनिक परिचालन 4 महिला स्टेशन मास्टर, 4 महिला पॉइंट वुमन, 2 महिला आरपीएफ कर्मियों सहित सभी महिला रेलवे कर्मचारियों द्वारा संभाला जाता है। यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।

न्यू अमरावती रेलवे स्टेशन पर सभी आवश्यक सुविधाएं, रेलवे ट्रेनों का आरक्षण, रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस, कंप्यूटर कक्ष, पार्सल सुविधा, स्टेशन प्रबंधन, टिकट निरीक्षक, सफाई कर्मचारी, यातायात प्रबंधन सभी कुछ  महिला अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।