logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अचलपुर में NIA की छापेमारी, पुलिस मुख्यालय के खेल परिसर से एक छात्र को हिरासत में लिया, हो रही पूछताछ


अमरावती: अमरावती जिले के अचलपुर कस्बे में रविवार आधी रात को एनआईए ने छापेमारी कर एक छात्र को हिरासत में लिया। अमरावती शहर में पुलिस मुख्यालय के खेल परिसर में इन छात्रों से गहन पूछताछ की जा रही है।

संदिग्धों के ठिकानों पर NIA की टीम ने उन लोगों पर तलाशी अभियान  चलाया   जिन पर आतंकियों से जुड़े होने की आशंका है। ये तलाशी तब शुरू की गई जब नौ दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न इलाकों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। 

एनआईए की टीम ने तब महाराष्ट्र में पुणे, मीरा रोड, ठाणे और कर्नाटक में बंगलूरू समेत 44 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। जिसके बाद अब एक बार से देश के चार राज्यों में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।  

कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड के अलग - अलग जगहों पर एनआईए की टीमें जिहादी आतंकी संगठन नेटवर्क से जुड़े मामले में एक साथ छापेमारी की। अमरावती के अचलपुर में एनआईए की टीम ने छापेमारी कर एक छात्र को हिरासत में लिया।   एनआईए को शक है कि एनआईए की टीम ने जिस छात्र को हिरासत में लिया है, और वो  आतंकी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। हिरासत में लिए गए छात्र को एनआईए की टीम अमरावती ले आई, फ़िलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।