logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती के छाया नगर में NIA की छापेमारी, हिरासत में एक युवक


अमरावती: फिलहाल देश में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। जम्मू कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात में छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र के अमरावती से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एनआईए ने अमरावती के छाया नगर में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक पाकिस्तान की एक संस्था के संपर्क में था।

मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए की छापेमारी में पता चला है कि अमरावती का एक युवक पाकिस्तान के एक संगठन के संपर्क में था. इससे अमरावती के छाया नगर इलाके के नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है. 

एनआईए के मुताबिक, एनआईए की टीम को पता चला कि 35 साल का एक युवक पाकिस्तानी संगठन के संपर्क में था. उसे देर रात छाया नगर से हिरासत में लिया गया और पिछले पांच-छह महीने से यह युवक पाकिस्तान के संगठन के संपर्क में था. जाँच में पता चल है कि उसे पाकिस्तान से फोन कॉल आता है.

क्या इस संगठन के संपर्क में कोई अन्य व्यक्ति या युवक है? संपर्क कैसे और क्यों शुरू किया गया? इस और अन्य मामलों पर जांच चल रही है. क्या पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं अमरावती के युवक? पुलिस इसकी भी गहनता से जांच कर रही है. उधर इस घटना के बाद अमरावती और छायानगर इलाके को अलर्ट मोड पर रखा गया है. 

देखें वीडियो: