logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती-मोर्शी रोड पर निंबी टोल बूथ किसानों और सब्जी विक्रेताओं के लिए बना सिरदर्द


अमरावती: निम्बी मोर्शी रोड पर हाल ही में शुरू किया गया टोल ग्रामीण इलाकों में किसानों और सब्जी विक्रेताओं के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। तीस हजार लोगों की आबादी वाला नेरपिंगलाई अमरावती जिले का सबसे बड़ा गांव है। 

नेरपिंगलाई और आसपास के कई गांवों की आजीविका कृषि पर निर्भर करती हैं। इसलिए यहां के किसान कृषि वस्तुओं की सही कीमत पाने के लिए अपना माल मोर्शी, वरूड और अन्य स्थानों पर ले जाते हैं। लेकिन वरुड मोर्शी पहुंचने से पहले निभी पर टोल गेट से गुजरना पड़ता है। उनके सामान का उचित दाम मिले या न मिले, टोल का दाम जरूर चुकाना पड़ता है। दूसरी ओर, मोर्शी या वरुड से अमरावती जाने वाले वाहन को नंदगांव पेठ और निंबी नामक दो टोल से गुजरना पड़ता है। टोल चुकाते समय वाहन चालकों की जेब पर डबल कैंची पड़ती है।

एक ओर महंगाई बढ़ रही है और दूसरी ओर कृषि आय कई वर्षों से घट रही है। माल बेचने के लिए ले जाते समय टोल भी भरना पड़ता है। इससे वाहन मालिक और सब्जी विक्रेता किसान परेशान हैं। तहसील के काम के लिए एक दिन में 4-5 चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन टोल की फीस पेट्रोल और डीजल से भी जयादा हो जाती है। मोर्शी के किसानों और निवासियों की मांग है कि उन्हें इस टोल से राहत मिलनी चाहिए।