logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

तीन घंटे ACB ने की पूछताछ, नितिन देशमुख ने कहा- भाजपा मराठियों की दुश्मन 


अमरावती: शिवसेना के ठाकरे गुट के अकोला जिले के बालापुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक नितिन देशमुख आज अमरावती में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के संभागीय कार्यालय में बेहिसाब संपत्ति रखने के मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं। इस दौरान तीन घंटे तक उनसे पूछताछ हुई। एसीबी कार्यालय से बाहर आने के बाद देशमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। शिवसेना विधायक ने भाजपा को मराठी विरोधी भी बताया।

देशमुख ने कहा, "महाराष्ट्र की भूमि पर मराठी लोगों पर अत्याचार हो रहा है। अभी तक सीबीआई और ईडी ने 27 मराठी भाषियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन अभी तक किसी भी गैर मराठी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।" उन्होंने कहा, "नवनीत राणा, रवि राणा, किरीट सोमैया और मोहित काम्बोज जैसे लोग आरोप लगा रहे हैं। 

भाजपा को मराठी विरोधी बताते हुए देशमुख ने कहा कि, "भाजपा के नेता मराठी व्यक्ति पर हमला कर रहे हैं। ये गुजरात के कुछ लोगों के इशारे पर मराठियों पर अत्याचार और अपमान कर रहे हैं।" देशमुख ने आगे कहा, "अब समय आ गया है कि, महाराष्ट्र की गद्दी पर कोई मराठी व्यक्ति बैठे। महाराष्ट्र में भगवा झंडा फहराया जाये।" 

एसीबी कार्यालय के बाहर शिवसैनिकों का प्रदर्शन 

देशमुख को नोटिस के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एसीबी कार्यालय के बाहर जमकर बवाल काटा। अकोला सहित अमरावती से बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और नारे बाजी की। इस दौरान सभी ने शिंदे-फडणवीस सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान 50 खोके एकदम ओके वाले स्लोगन वाले घोषणाबाजी भी की।